महिला प्रीमियर लीग के लिए सोमवार को मुंबई में निलामी की जा रही है। इस निलामी भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अब तक सबसे महंगा खरीदा गया।
RCB ने भारत की स्टार बलेबाज स्मृति मंधना को ३.४ (3.4) करोड़ की बड़ी बोली के साथ अपनी टीम में शामिल किया।
वीमेंस प्रीमियर लीग में पांच टीमे रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल है|
स्मृति मंधाना के लिए यूं ही करोड़ों की बोली नहीं लगाई गई। उनका रिकॉर्ड भी काफी ज्यादा शानदार रहा है।
स्मृति ने भारत के लिए अब तक कुल 112 टी20 मैच खेला है। उन्होंने 123.13 की स्ट्राइक रेट और 27.32 की औसत से 2651 रन बनाए हैं।